मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अमेरिकी चुनाव पर आतंक का साया
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार जॉन मैककैन ने आशंका जताई है कि अल कायदा और अन्य चरमपंथी गुट इराक में सितंबर या अक्टूबर में आतंकवादी हमले तेज करके नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में हवा का रुख उनके खिलाफ मोड़ सकते हैं।

मैककैन ने कल यहाँ इस संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि मैं इसे लेकर चिंतित हूँ। आतंकवादियों के बीच हुई बातचीत से इस बात का खुलासा हुआ है कि उनकी नजर अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव पर है।

अपनी जान देकर दूसरों की जान लेने पर आमादा व्यक्ति या संगठन को रोकना बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि ईरान से खतरनाक विस्फोटकों और सीरिया से आत्मघाती हमलावरों का इराक आना लगातार जारी है, इसलिए अगर आतंकवादी हमलों में तेजी आती है तो मुझे इस बात पर रत्तीभर भी आश्चर्य नहीं होगा, लेकिन हम इससे निपटने में कामयाब होंगे।

मैककैन इराक में अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़ाने की राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश की नीति के घोर समर्थक हैं। हालाँकि सैनिकों की संख्या बढ़ाए जाने से पहले जिस तरह से इराक युद्ध चलाया गया उसकी उन्होंने कटु आलोचना की थी।

हाल के दिनों में इराक में आतंकवादी गतिविधियों में कमी आई है और उसी के साथ राष्ट्रपति चुनाव में मैककैन की जीत की संभावनाएँ भी बढ़ी हैं।
और भी
जापान में भूकंप के झटके
सीरिया में बस दुर्घटना में 23 छात्र मृत
अब लीजिए डिजाइनर टमाटर का स्वाद!
'किबो' अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा
जरदारी के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ
संगीत से पढ़ सकते हैं दिमाग