जापान में राजधानी टोक्यो के दक्षिण में स्थित चिचिजीमा द्वीप पर शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।
जापान भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग की वेबसाइट के अनुसार भारतीय समयानुसार तड़के चार बजकर दो मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 आँकी गई। इसका केन्द्र चिचिजीमा के नजदीक स्थित था।
चिचिजीमा जापान की मुख्य भूमि से लगभग एक हजार किलोमीटर दूर है और यहाँ करीब दो हजार लोग रहते हैं। भूकंप से सूनामी आने की कोई आशंका नहीं है। हालाँकि इससे समुद्र की लहरों में मामूली बदलाव आ सकता है।
|