अब आप डिजाइनर टमाटर के लिए तैयार हो जाएँ। वैज्ञानिकों ने एक ऐसे जीन का पता लगाया है, जो टमाटर का आकार बदल सकता है। मसलन यह गोल से बदल कर भिंडी की तरह लंबा हो सकता है।
ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं का दावा है कि 'सन' नाम का यह जीन लंबे आकार के टमाटर में अहम भूमिका निभाता है।
प्रमुख अनुसंधानकर्ता एस्थर वैन डेर नाप ने कहा कि फलों के आकृति विज्ञान के अध्ययन के क्षेत्र में टमाटर को मॉडल के तौर पर लिया जाता है। हम यह समझने का प्रयास कर रहे हैं कि कौन-सी जीन फलों का आकार बढ़ाती है और उनके आकार को तय करने में अहम भूमिका निभाती है।
उन्होंने कहा कि हमने टमाटर में एक ऐसे जीन की पहचान की है, जो टमाटर की विभिन्न प्रजातियों में अत्यधिक मात्रा में पाई जाती है और उससे टमाटर का आकार बढ़ता है।
अनुसंधानकर्ताओं ने सन जीन का नाम सन 1642 प्रजाति से लिया है। इससे पूर्व उन्होंने टमाटर की विभिन्न प्रजातियों को एकत्र किया।
|