मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जरदारी के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी को नेशनल अकाउंटिबिलिटी ब्यूरो (एनबीए) में चल रहे सभी मामलों में बरी किए जाने के साथ ही प्रधानमंत्री बनने की उनकी सबसे बड़ी कानूनी बाधा दूर हो गई है।

एनबीए की यहाँ स्थित विशेष अदालत ने शुक्रवार को जरदारी को उनके खिलाफ चल रहे 18 मामलों में से एकमात्र बचे बीएमडब्ल्यू मामले में भी बरी कर दिया। इसके साथ ही जरदारी एनबीए की विशेष अदालत में चल रहे सभी मामलों में बरी हो गए।

विशेष न्यायाधीश शगीर अहमद ने आदेश पारित कर उन्हें सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। राजनीतिक जानकारों की राय में जरदारी के प्रधानमंत्री बनने के रास्ते की यह उनकी सबसे बड़ी कानूनी बाधा थी। अब सिर्फ उन्हें नेशनल असेंबली का सदस्य बनना बाकी है।
और भी
संगीत से पढ़ सकते हैं दिमाग
हजारों साल पुरानी बौनों की बस्ती मिली
सुनने भर से हो सकता है पीठ दर्द
नाश्ते में रोज ब्रेड और मीठा खतरनाक!
आईटी के साथ एमबीए यानी ज्यादा पैसा
हनीफ मामले में साक्ष्यों की जाँच होगी