मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नाश्ते में रोज ब्रेड और मीठा खतरनाक!
शोध की भरमार ने लोगों का भला किया है तो किसी मोर्चे पर भयभीत भी किया है। हाल ही में ऐसा शोध हुआ है, जिसमें कहा गया है कि ब्रेड का नाश्ता करने से स्वास्थ्य को काफी नुकसान हो सकता है। इसके अलावा ब्रेड के साथ मीठी थूली या कोई मीठा व्यंजन असमय हृदय रोग, मधुमेह यहाँ तक कि कैंसर भी करा सकता है।

यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी ने हाल ही में यह अध्ययन किया है। इसके वैज्ञानिकों ने 37 आहारों पर अध्ययन किया है, जिसे दुनिया के करीब 20 लाख लोग हर दिन ग्रहण करते हैं। हाई ग्लायसेमिक इंडेक्स यानी उच्च शर्करा सूचकांक (जीआई) यह नापता है कि रक्त शर्करा को किस तरह से अलग-अलग खाद्य पदार्थ प्रभावित करते हैं। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित यह अध्ययन बताता है कि उच्च जीआई वाला भोजन मधुमेह (टाइप 2) और हृदय रोग का खतरा बढ़ाता है।

शोधकर्ता यह भी कहते हैं कि उच्च जीआई वाला भोजन गॉल ब्लेडर में पथरी और अलग-अलग कैंसर का भी कारक होता है। इस अध्ययन का निचोड़ यह है कि शरीर में रक्त शर्करा की मात्रा ही बीमारी की गंभीरता की ओर संकेत करती है। शोधकर्ताओं के हवाले से 'डेली टेलीग्राफ' लिखता है कि उच्च जीआई वाले खाद्य पदार्थ से मधुमेह होता है और ये रक्त में शर्करा और इंसुलिन की मात्रा बढ़ा देते हैं।
और भी
आईटी के साथ एमबीए यानी ज्यादा पैसा
हनीफ मामले में साक्ष्यों की जाँच होगी
जर्मन चांसलर मर्केल इसराइल जाएँगी
मंगल की सतह पर बर्फ का ढेर
नेवरलैंड अभी भी माइकल जैक्सन के पास
एंडेवर यान के रोबोट में समस्या आई