मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आईटी के साथ एमबीए यानी ज्यादा पैसा
सूचना-प्रौद्योगिकी यानी आईटी के क्षेत्र में काम कर रहे प्रोफेशनल्स के पास यदि एमबीए की डिग्री हो तो उनकी जेब काफी भारी रह सकती है। यदि दोनों डिग्रियाँ हों तो यह वार्षिक वेतन में 46 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने में सहायक होता है। अमेरिका में काम कर रहे दो भारतीयों द्वारा किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।

आईटी के साथ-साथ एमबीए की डिग्री के फायदे नजर आने लगे हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के सुनील मिथास और यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के एमएस कृष्णन द्वारा किए गए अध्ययन 'ह्यूमन केपिटल एंड इंस्टीट्यूशनल इफेक्ट्स इन द कम्पेंसेशन ऑफ इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स इन द यूएस' के परिणाम बताते हैं कि जिन आईटी प्रोफेशनल्स के पास एमबीए की अतिरिक्त डिग्री होती है, वे अन्य किसी भी संकाय में स्नातकों से 46 फीसदी ज्यादा और मास्टर डिग्री धारकों से 37 प्रतिशत ज्यादा वेतन पाते हैं।

अपने अध्ययन के दौरान दोनों शोधकर्ताओं ने अमेरिका में वर्ष 1999 से 2002 के बीच 50 हजार से ज्यादा आईटी प्रोफेशनल्स की शिक्षा, काम का अनुभव और उनको मिल रहे वेतन का तुलनात्मक अध्ययन करके ऐसे प्रोफेशनल्स से कुछ बिंदुओं पर बात की। इसमें मूल बात यही सामने आई कि एमबीए की डिग्री आर्थिक फायदा पहुँचाने में काफी मददगार है।

कंपनियों ने शुरू किया कोर्
इस अध्ययन में एक और बात यह सामने आई है कि अमेरिका में कुछ आईटी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की दक्षता को बढ़ाने के लिए खुद एमबीए कोर्स शुरू किया है। कंपनियों का मानना है कि उनके कर्मचारी हर मामले में बेस्ट हो जाएँ। आईटी के अनुभव के साथ-साथ उनकी प्रबंधन क्षमता भी अच्छी हो जाए ताकि उनसे पूरा आउटपुट लिया जा सके।
और भी
हनीफ मामले में साक्ष्यों की जाँच होगी
जर्मन चांसलर मर्केल इसराइल जाएँगी
मंगल की सतह पर बर्फ का ढेर
नेवरलैंड अभी भी माइकल जैक्सन के पास
एंडेवर यान के रोबोट में समस्या आई
चीनी हथियारों से दारफुर में कहर