हॉलीवुड अभिनेत्री पेनेलोप क्रूज ने हाल ही में सबको यह कहकर चौंका दिया कि वे बचपन से चाहती थीं कि कम से कम बीस बच्चों को गोद लें।
हाल ही में कांटैक्टम्यूजिक.कॉम को दिए गए एक साक्षात्कार में उन्होंने माना कि वे बचपन से ही एक बड़ा परिवार चाहती थीं, मगर उनके करियर को देखते हुए उनके लिए ऐसा संभव नहीं था। उन्होंने बताया कि मैं बच्चों को बेहद पसंद करती हूँ। मैं हमेशा ही सोचती थी कि करीब बीस बच्चों को गोद लूँगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मैं अपने करियर से काफी संतुष्ट हूँ।
अफसोस इस बात का है कि मैं अपने परिवार में इतने सारे बच्चे शामिल नहीं कर सकती, पर फिर भी बड़ा परिवार मेरा सपना है और मैं इसे जरूर पूरा करूँगी।
|