मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हैरी पॉटर की आखिरी किताब पर दो फिल्में
हैरी पॉटर के अंत से दु:खी उनके प्रशंसकों के लिए भले ही अब इस श्रृंखला की अगली पुस्तक न हो, पर इस श्रृंखला की अंतिम पुस्तक पर अब दो फिल्में बनने वाली हैं।

हाल ही में यह खुलासा वार्नर ब्रॉस ने किया है, जिन्होंने माना है कि अब पॉटर सिरीज की अंतिम पुस्तक ‘हैरी पॉटर एंड द डेडली हॉलोज’ पर आधारित दो फिल्में बनेंगी।

सूत्रों के अनुसार इस श्रृंखला का पहला भाग नवंबर 2010 में रिलीज होगा जबकि दूसरा भाग मई 2011 में रिलीज हो सकता है। वहीं इस श्रृंखला में लंबे समय तक निर्माता रह चुके डेविड हेमन ने माना है कि यह काफी कठिन निर्णय है।

वहीं हैरी पॉटर का चरित्र निभाने वाले अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ के अनुसार मेरा मानना है कि इतनी बड़ी किताब पर आधारित फिल्म का दो भागों में होना बेहद आवश्यक था।

गौरतलब है कि इस श्रृंखला की छठी पुस्तक ‘हैरी पॉटर एंड द हाफ ब्लड प्रिंस’ पर आधारित इस श्रृंखला की छठी फिल्म नवंबर तक रिलीज हो सकती है।
और भी
इराकी शरणार्थियों के समर्थन में जोली
अफगानिस्तान का राष्ट्रपति नहीं बनूँगा
ब्रिटनी का एनिमेटेड रूप
ईरान पर और दबाव बनाएँ-इसराइल
पाकिस्तान में पाँच आतंकवादी गिरफ्तार
किडनी कुमार के मकान का विज्ञापन हटाया