मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अफगानिस्तान का राष्ट्रपति नहीं बनूँगा
अफगानिस्तान में जन्मे अमेरिकी राजनयिक जल्मे खलीलजाद ने अपनी जन्मभूमि पर लौटकर अफगान राष्ट्रपति बनने की अनिच्छा जताई है।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत खलीलजादा ने गुरुवार को यहाँ बताया कि उन्हें अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई का अगले वर्ष 2009 कार्यकाल खत्म होने पर उनका उत्तराधिकारी सलाह दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि वह अमेरिका में ही रहकर अफगानिस्तान की मदद करना चाहते हैं, वहाँ लौटकर राष्ट्रपति बनने की उनकी इच्छा नहीं है।

वर्ष 2001 के बाद अफगानिस्तान में अमेरिका के राजदूत भी रह चुके खलीलजादा ने कहा कि मैं करजई का उत्तराधिकारी बनने की कतार में नहीं हूँ और न ही मेरी ऐसी कोई योजना है। उन्होंने कहा कि उनकी उम्मीदवारी की बातें अफवाह मात्र हैं इनमें कोई सचाई नहीं है।
और भी
ब्रिटनी का एनिमेटेड रूप
ईरान पर और दबाव बनाएँ-इसराइल
पाकिस्तान में पाँच आतंकवादी गिरफ्तार
किडनी कुमार के मकान का विज्ञापन हटाया
काबुल हवाई अड्डे के पास विस्फोट, 5 मरे
परमाणु वैज्ञानिक की पत्नी की धमकी