पाकिस्तानी सेना ने बताया है कि सुरक्षा बलों ने पश्चिमोत्तर की अशांत घाटी में बुधवार को पाँच संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं।
सेना ने एक बयान में कहा कि सुरक्षाबलों ने कल स्वात घाटी में हथियार बरामद किए। घाटी में पाँच आतंकवादियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
|