मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
काबुल हवाई अड्डे के पास विस्फोट, 5 मरे
अफगानिस्तान में राजधानी काबुल के हवाई अड्डे के पास गुरुवार को विदेशी सैनिकों को निशाना बनाने के लिए किए गए आत्मघाती हमले में पाँच स्थानीय लोगों की मौत हो गई।

गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी नजीब निकजाब ने बताया कि इस हमले में दस लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि हमले में किसी सैनिक के हताहत होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।

निकजाब ने बताया कि हमले के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है और न ही किसी आतंकवादी संगठन ने अभी तक इसकी जिम्मेदारी ली है। उन्होंने बताया कि मामले की जाँच शुरू कर दी गई है।
और भी
परमाणु वैज्ञानिक की पत्नी की धमकी
कश्मीर मुद्दे को लेकर प्रतिबद्ध-कियानी
नौसेना प्रमुख की रूस यात्रा आज से
एक दिन में 42 इराकी मारे गए
बीमार शेख हसीना अस्पताल में भर्ती
मुशर्रफ से मेरे संबंध नहीं-फहीम