पाकिस्तान के नजरबंद परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कदीर खान की पत्नी ने अपनी माँगें नहीं माने जाने की सूरत में जरूरी कार्रवाई करने की धमकी दी है। उनकी माँगों में खान को सामान्य जीवन जीने देने की अनुमति देना शामिल है।
मुशर्रफ की सैन्य सत्ता द्वारा वर्ष 2004 में नजरबंद परमाणु वैज्ञानिक की पत्नी हेनी खान ने कहा सादगी राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रहित का समय अब खत्म हो चुका है और अगर मेरे पति की स्थिति में बदलाव नहीं आया तो जो भी जरूरी कदम होगा हम उठाएँगे।
'द न्यूज डेली ऑफ' पाकिस्तान के हवाले से हेनी ने कहा जो भी सरकार सत्ता में आती है हम उसे अपने पति के मामले में कदम उठाने के लिए पर्याप्त समय देंगे।
|