पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल अशफाक कियानी ने कहा कि देश की आकांक्षा के मुताबिक सेना कश्मीर मुद्दे को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नियंत्रण रेखा के समीप अग्रिम चौकी के दौरे के दौरान कियानी ने कश्मीर मुद्दे पर राष्ट्रीय आम सहमति को रेखांकित किया।
सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक कियानी ने इस बात को दोहराया कि देश की आकांक्षा के मुताबिक पाकिस्तानी सेना कश्मीर मुद्दे को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कियानी का यह बयान पीपीपी के सह अध्यक्ष जरदारी की उस टिप्पणी के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत और पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे को द्विपक्षीय संबंधों के रास्ते में रोड़ा नहीं बनने देना चाहिए।
जरदारी ने यह भी कहा था कि दोनों देश कश्मीर मुद्दे के समाधान की जिम्मेदारी भविष्य की पीढ़ी पर छोड़ते हुए व्यापार और अन्य द्विपक्षी संबंधों पर ध्यान दे सकते हैं।
नियंत्रण रेखा के समीप अधिकारियों को संबोधित करते हुए कियानी ने यह भी कहा कि अग्रिम मोर्चे से अपने सहकर्मियों को नेतृत्व करने वाले हमेशा से बहादुर और पेशेवेर दृष्टिकोण से मजबूत रहे हैं। और यह चुनौतीपूर्ण माहौल में निणार्यक साबित हुआ है।
|