इराक के दक्षिणी हिस्से में हुए धमाके में 16 बस यात्रियों समेत कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई।
अमेरिकी सेना ने बताया कि तीन अमेरिकी सैनिक बगदाद के उत्तर में सड़क पर हुए धमाके में मारे गए। इससे मरने वाले सैनिकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई। इससे पहले इराक में एक ही दिन में 10 सैनिक 10 सितंबर को मारे गए थे।
सेना का कहना है कि जून के बाद से पूरे इराक में ही हिंसा की घटनाओं में 60 फीसदी कमी आई है, लेकिन हाल के दिनों में खूनखराबे की घटनाएँ बढ़ी हैं। पिछले गुरुवार ही बगदाद के पड़ोस में दो बड़े बम धमाके हुए थे, जिसमें 68 लोग मारे गए थे।
राजधानी में तीन मार्च को दो कार बम धमाके हुए जिनमें 24 लोग मारे गए थे। आँकड़ों के मुताबिक इराक में नवंबर 2006 से अगस्त 2007 के दौरान जब हिंसा अपने चरम पर थी, औसतन 65 इराकी प्रतिदिन मारे जाते थे।
|