मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बीमार शेख हसीना अस्पताल में भर्ती
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को आज यहाँ कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें इलाज के लिए विदेश भेजने की सिफारिश की।

भ्रष्टाचार के आरोपों के सिलसिले में हसीना पिछले आठ महीने से हिरासत में बंद हैं।

अधिकारियों ने आज बताया कि अवामी लीग प्रमुख को आंशिक तौर पर सुनने में समस्या उच्च रक्तचाप, आँख तथा हृदय में परेशानी की शिकायत के बाद कल निजी स्क्वायर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विशेषज्ञ चिकित्सकों के एक दल ने उनकी जाँच करने के बाद सिफारिश की कि उन्हें कान के इलाज के लिए अमेरिका भेजा जाए अन्यथा उन्हें पूरी तरह सुनाई देना बंद हो सकता है।

पार्टी की एक रैली के दौरान 2004 में हुए ग्रेनेड हमले में हसीना का कान बुरी तरह प्रभावित हुआ था। अपराध निरोधी दुत कार्रवाई बटालियन पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवानों ने अस्पताल पर कड़ी नजर रखी। वहाँ चिकित्सकों के सात सदस्यीय दल ने एक घंटे तक उनका परीक्षण किया।

हसीना को संसद भवन परिसर में स्थित अस्थायी कारागार से अस्पताल लाया गया था। कारागार अधिकारियों ने बताया कि वे सरकार को डॉक्टरों की सिफारिश के बारे में बता देंगे।
और भी
मुशर्रफ से मेरे संबंध नहीं-फहीम
जरदारी भ्रष्टाचार के मामले में आरोपमुक्त
श्रीलंका में मुठभेड़ में 22 विद्रोही ढेर
डाउनलोड करें एक मिनट में 15 फिल्में
एक साल में आ रहा है मशीनी मानव
कैमरा देख सकेगा कपड़े के अंदर!