पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के उपाध्यक्ष और प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल मखदूम अमीन फहीम ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ से 'निजी ताल्लुकात' के आरोपों का खंडन करते हुए उन पर यह तोहमत लगाने वाले पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के नेता को इस बारे में नोटिस भी थमा दिया है।
स्थानीय अखबार डॉन में बुधवार को इस बारे में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार फहीम ने पीएमएलएन नेता ख्वाजा मोहम्मद आसिफ को कानूनी नोटिस भेजकर अपने खिलाफ लगाए आरोपों को आपत्तिजनक बताते हुए उन्हें वापस लेने को कहा है।
गौरतलब है कि हाल ही में आसिफ ने पीपीपी की नेता बेनजीर भुट्टो की हत्या के दिन से लेकर चुनाव परिणाम आने तक फहीम के कई बार मुशर्रफ से मिलने का आरोप लगाया था।
|