मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जरदारी भ्रष्टाचार के मामले में आरोपमुक्त
पाकिस्तान की एक अदालत ने बुधवार को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपमुक्त कर दिया।

पाकिस्तान की भ्रष्टाचार निरोधक अदालत ने पीपीपी की पूर्व प्रमुख बेनजीर भुट्टो की माँ बेगम नुसरत भुट्टो, सीबीआर के पूर्व अध्यक्ष एआर सिद्दीकी को भी भ्रष्टाचार के मामले में आरोपमुक्त कर दिया।

हालाँकि जरदारी को भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में न्यायाधीश सगीर कादरी ने अदालत में पेश होने के लिए कहा है, लेकिन जरदारी के वकील ने अदालत ने अपील की है कि उनके मुवक्किल सुरक्षा कारणों की वजह से अदालत में पेश नहीं हो सकते हैं। अदालत ने कहा है कि इस संबंध में जरदारी लिखित में अदालत में अर्जी पेश करें।
और भी
श्रीलंका में मुठभेड़ में 22 विद्रोही ढेर
डाउनलोड करें एक मिनट में 15 फिल्में
एक साल में आ रहा है मशीनी मानव
कैमरा देख सकेगा कपड़े के अंदर!
डॉ. डैथ अमेरिका की हिरासत में
ब्लड प्रेशर से बचने के लिए टीका