मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
श्रीलंका में मुठभेड़ में 22 विद्रोही ढेर
श्रीलंका के उत्तरी हिस्से में सेना और लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) विद्रोहियों के बीच झड़पों में 22 विद्रोही मारे गए हैं।

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिमोत्तर मन्नार क्षेत्र में मंगलवार को हुई झड़पों की आठ घटनाओं में एक जवान शहीद हो गया और तीन अन्य घायल हो गए। सेना ने दावा किया है कि उसने विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके पर अधिकार जमा लिया है और विद्रोहियों के कई बंकर नष्ट कर दिए हैं।

ताजा संघर्ष के बारे में लिट्टे की ओर से टिप्पणी करने के लिए कोई उपलब्ध नहीं हो सका, जबकि लिट्टे समर्थक एक वेबसाइट ने समाचार दिया है कि सोमवार और मंगलावार को मन्नार में हुए संघर्ष में 60 विद्रोही मारे गए थे।

श्रीलंका में गृहयुद्ध छिड़ने के बाद से करीब 70 हजार लोग मारे जा चुके हैं।
और भी
डाउनलोड करें एक मिनट में 15 फिल्में
एक साल में आ रहा है मशीनी मानव
कैमरा देख सकेगा कपड़े के अंदर!
डॉ. डैथ अमेरिका की हिरासत में
ब्लड प्रेशर से बचने के लिए टीका
‍मिसीसिपी में हिलेरी की शिकस्त