मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
डाउनलोड करें एक मिनट में 15 फिल्में
इंटरनेट की धीमी गति और महँगी लागत से परेशान लोगों के लिए खुशखबरी है। ब्रिटिश यूनिवर्सिटी के इंजीनियरों ने ऐसा उपकरण तैयार किया है जिससे इंटरनेट ब्रॉडबैंड कनेक्शन की स्पीड में सौ फीसदी का इजाफा हो जाएगा। साथ ही इससे इंटरनेट इस्तेमाल करने का खर्च भी घटकर एक चौथाई रह जाएगा।

इंजीनियरों की टीम ने दावा किया है कि नई तकनीक से इंटरनेट की स्पीड इतनी बढ़ जाएगी कि हॉलीवुड की 15 फिल्मों को सिर्फ एक मिनट में डाउनलोड किया जा सकेगा। बैंगोर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक इस समय इस मशीन का नमूना तैयार करने में लगे हुए हैं।

यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के डॉ. जियानमिंग तांग ने बताया कि इस उपकरण से कम्युनिकेशन इंडस्ट्री, घरेलू जीवन और कार्यस्थलों में क्रातिकारी बदलाव आएँगे। इंटरनेट की तेज स्पीड से घरों में मनोरंजन के लिए फिल्मों की डाउनलोडिंग, कम्प्यूटर गेम्स और होम वीडियो कांफ्रेंसिंग जैसी सुविधााओं में काफी इजाफा हो जाएगा। इससे टेलिमेडिसीन जैसी जरूरतें भी आसानी से उपलब्ध होने लगेंगी।

तांग ने बताया कि चूंकि यह इंटरनेट के लिए मौजूद फाइबर ऑप्टिक टेक्नोलॉजी के जरिए ही काम करेगी इसलिए टेलीकम्यूनिकेशन नेटवर्क की केबलिंग को नहीं बदलना पड़ेगा। इस उपकरण से इंटरनेट का खर्च भी 75 फीसदी कम हो जाएगा। यह उपकरण एक डीवीडी प्लेयर की तरह है और इसे ब्रॉडबैंड आउटलेट और कम्प्यूटर के बीच फिट किया जाएगा।
और भी
एक साल में आ रहा है मशीनी मानव
कैमरा देख सकेगा कपड़े के अंदर!
डॉ. डैथ अमेरिका की हिरासत में
ब्लड प्रेशर से बचने के लिए टीका
‍मिसीसिपी में हिलेरी की शिकस्त
कंधार में आत्मघाती कार बम हमला