जल्द ही मशीनी मानव यानी रोबोट हूबहू इन्सानों की तरह इन्सानों से बात कर सकेगा। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि एक साल के भीतर ऐसा रोबोट हकीकत बन जाएगा।
एक मीटर लंबे इस बेबी रोबोट का नाम रखा गया है 'आई-कब'। यह रोबोट भाषा को पक़ड़कर उसके अनुसार इन्सानों से बात कर सकेगा। हर्टफोर्डशायर यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ कम्प्यूटर साइंस के प्रोफेसर नेहनेव और प्रोफेसर ड्यूटेनहेन ने इन्सानों की तरह बोलने वाले आईकब रोबोट का परीक्षण किया है और उन्हें इसके परिणाम काफी उत्साहजनक लगे हैं।
वैज्ञानिकों ने परीक्षण के दौरान रोबोट के सामने अलग-अलग शब्द बोले जो उसने पूरी तरह दोहरा दिए। इसके अलावा कुछ प्रश्नों का उसने जवाब भी दिया। प्रोफेसर ड्यूटेनहेन कहते हैं कि आईकेब ने इन्सानी दुनिया में प्रवेश करने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम ब़ढ़ा लिया है। अब इस बात पर ध्यान दिया जा रहा है कि इसका लुक कैसा रखा जाए ताकि यह ज्यादा से ज्यादा इन्सानों के करीब लग सकें।
खेल भी सकता है वैज्ञानिकों का कहना है कि परीक्षण के दौरान आईकेब रोबोट को खेलने के लिए कुछ खिलौने दिए गए। उसने बड़े बॉक्स में छोटे बॉक्स को रखना, बॉक्स के ऊपर बॉक्स रखना जैसे कई खेल सफलतापूर्वक करके दिखा दिए। इसके अलावा अलग-अलग आकार के खिलौनों को उन्हीं के आकार के छिद्रों में लगाने में भी कामयाब रहा।
|