मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
डॉ. डैथ अमेरिका की हिरासत में
अमेरिका की एक अदालत ने क्वींसलैंड अस्पताल में हुई 17 मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराए जा रहे भारतीय मूल के डॉक्टर जयंत पटेल को हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई ने डॉक्टर डैथ के नाम से बदनाम डॉ. पटेल को मंगलवार को ओरेगान के पोर्टलैंड में उसके घर से गिरफ्तार किया था। डॉ. पटेल के खिलाफ हत्या, लापरवाही और धोखाधड़ी के आरोप हैं। उसे यहाँ की एक अदालत में पेश किया गया, जहाँ न्यायाधीश ने उसके प्रत्यर्पण के लिए सुनवाई की तारीख 10 अप्रैल निर्धारित की।

इस बीच पटेल की जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होगी और उसे अदालत में फिर से पेश किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलियाई प्रशासन 57 वर्षीय डॉ. पटेल के प्रत्यर्पण की माँग कर रहा है, जहाँ उसे 16 आरोपों का सामना करना होगा। इन मामलों में तीन हत्या, शरीर को जबरदस्त हानि पहुँचाने के तीन तथा लापरवाही के दो मामले शामिल हैं। दोषी सिद्ध होने पर ऑस्ट्रेलिया में उसे आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।
और भी
ब्लड प्रेशर से बचने के लिए टीका
‍मिसीसिपी में हिलेरी की शिकस्त
कंधार में आत्मघाती कार बम हमला
पहले से अधिक ताकतवर हुआ अलकायदा
मेलबोर्न में मंदिर पर हमला
सबसे लंबी आयु वाली महिला का निधन