दिल की बीमारियों का सबसे ब़ड़ा कारण होता है ब्लड प्रेशर की अनियमितता। हाई या लो ब्लड प्रेशर से पीडि़त व्यक्ति को समय पर दवाई लेना जरूरी होता है वरना समस्या बढ़ जाती है, लेकिन अब वैज्ञानिकों ने ऐसा टीका खोज निकाला है जिसे ब्लड प्रेशर के मरीज हर चार महीने में लगवाकर दवाई खाने की झंझट से मुक्त हो सकते हैं।
यह टीका एक स्विस बायोटेक्नोलॉजी फर्म साइटोस के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है, जो ब्लड प्रेशर बढ़ाने वाले हारमोर को नियंत्रित करता है। अब तक इस टीके का परीक्षण 72 मरीजों पर किया जा चुका है जिसमें यह पूरी तरह कारगर पाया गया और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं नजर आया। शोधकर्ताओं और अन्य विशेषज्ञों का कहना है कि परिणाम उत्साहजनक हैं लेकिन अभी इसका बड़े स्तर पर परीक्षण करने की जरूरत है।
हर साल 60 हजार हाई ब्लड प्रेशर की वजह से करीब एक चौथाई युवाओं में दिल का दौरा प़ड़ने की आशंका ब़ढ़ जाती है। अकेले ब्रिटेन में हर साल दिल की बीमारियों और हार्ट अटैक से लगभग 60 हजार लोगों की मौत हो जाती है। ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन के प्रोफेसर जेरेमी पियरसन के मुताबिक दिल के मरीज को ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने के लिए औसतन हर दिन दवाएँ लेना प़ड़ती हैं। लेकिन अधिकतर लोग दवाओं का कोर्स पूरा नहीं कर पाते। इसलिए यह टीका उन लोगों के लिए मददगार साबित होगा जो नियम से दवाएँ नहीं ले पाते।
कैसे काम करेगा टीका रक्त में मौजूद हारमोन एंजियोटेंसिन हमारी खून की नलियों को सँकरा बनाता है, जिससे ब्लड प्रेशर ब़ढ़ जाता है। यह टीका इसे नियंत्रित करता है। टीके का परीक्षण मरीजों पर करने के 14 महीने के दौरान शोधकर्ताओं ने 300 मिलीग्राम और 100 मिलीग्राम के दो अलग-अलग डोज लिए। इन टीकों को चार-चार सप्ताह के अंतराल पर दिया गया।
नतीजों में देखा गया कि दोनों ही मामलों में मरीजों के रात के ब्लड प्रेशर में कोई कमी नहीं हुई। लेकिन दिन के दौरान 300 मिलीग्राम का डोज लेने वाले मरीजों में ब्लड प्रेशर में काफी कमी देखी गई। खासकर सुबह उस समय जब आमतौर पर रक्त का दबाव ज्यादा होता है। (नईदुनिया)
|