मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कंधार में आत्मघाती कार बम हमला
अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार शहर में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेतृत्व वाले सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाते हुए बुधवार को एक आत्मघाती कार बम हमला किया गया। इस हमले में हताहत होने वालों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कनाडा की सेना के जवानों को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में कम से कम एक वाहन नष्ट हो गया है। नाटो के जवानों ने घटनास्थल की नाकाबंदी कर दी है और करीब के एक मकान से धुआँ उठता दिखाई दे रहा है।

अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ वर्ष 2001 में शुरू किए गए अभियान में पिछले दो वर्षों से हिंसा के दौर वृद्धि देखी जा रही है। पिछले महीने कंधार में हुए दो आत्मघाती हमलों में 150 से ज्यादा लोग मारे गए थे जिनमें ज्यादातर नागरिक थे।
और भी
पहले से अधिक ताकतवर हुआ अलकायदा
मेलबोर्न में मंदिर पर हमला
सबसे लंबी आयु वाली महिला का निधन
इराक अभियान के प्रमुख का इस्तीफा
खान दुर्घटनाओं में 27 श्रमिक लापता
भारतीय कर्मचारियों ने मुकदमा ठोंका