मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पहले से अधिक ताकतवर हुआ अलकायदा
अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का कहना है कि अलकायदा पहले से अधिक ताकतवर है और इसकी वजह पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ द्वारा वर्ष 2006 में किया गया युद्धविराम समझौता है।

नेशनल काउंटर टररिज्म सेंटर के कार्यकारी निदेशक मिशेल लीटर ने कहा कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के क्षेत्र से बाहर होने के कारण अलकायदा उग्रवादी क्षेत्र में फिर से अड्डे बनाने में कामयाब रहे।

लीटर ने कल एक साक्षात्कार में नेशनल पब्लिक रेडियो को बताया इस तरह के सुरक्षित माहौल ने अलकायदा को दो साल पहले से अधिक मजबूत बना दिया है।

उन्होंने कहा कि इससे अलकायदा को पश्चिमी यूरोप और अमेरिका के विरुद्ध हमले करने के लिए लोगों की भर्ती प्रशिक्ष ण और उनकी तैनाती का अवसर दिया है।

अमेरिकी नेशनल इंटेलीजेंस के निदेशक मिशेल मैककनल ने आकलन के बारे में बताते हुए इस बात पर सहमति जताई कि आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई का सामना कर अलकायदा ने फिर सैन्य क्षमता हासिल कर ली है।
और भी
मेलबोर्न में मंदिर पर हमला
सबसे लंबी आयु वाली महिला का निधन
इराक अभियान के प्रमुख का इस्तीफा
खान दुर्घटनाओं में 27 श्रमिक लापता
भारतीय कर्मचारियों ने मुकदमा ठोंका
सचिन पायलट युवा प्रतिभाओं में