मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इराक अभियान के प्रमुख का इस्तीफा
इराक और अफगानिस्तान में अमेरिका के सैन्य अभियानों के प्रमुख एडमिरल विलियम फैलोन ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।

रक्षामंत्री रॉबर्ट गेट्स ने कल कहा कि एडमिरल फैलोन ने एक पत्रिका में प्रकाशित एक कथित लेख के कारण अपना त्यागपत्र दिया है जिसमें कहा गया है कि उन्होंने राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश की उनकी ईरान नीति की आलोचना की है।

गेट्स ने कहा कि एडमिरल फैलोन ने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि वर्तमान परिस्थिति में जनता के मन में ऐसे विचार आ सकता है कि प्रशासन और मेरे विचारों में गहरे मतभेद हैं। मैं इन सभी बातों के कारण अपना ध्यान अपने कार्य में नहीं लगा पा रहा था और ऐसे हालात में मैंने अपने पद से त्यागपत्र देना ही उचित समझा।
और भी
खान दुर्घटनाओं में 27 श्रमिक लापता
भारतीय कर्मचारियों ने मुकदमा ठोंका
सचिन पायलट युवा प्रतिभाओं में
एफ-117 अब इतिहास होगा
चुनाव में लिट्टे के पूर्व बागियों की जीत
पाक में नई संसदीय बैठक 17 मार्च को