विश्व का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक एवं उपभोक्ता देश चीन के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में दो खान दुर्घटनाओं के बाद वहाँ कार्यरत कम से कम 27 श्रमिक लापता हैं।
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मंगलवार को बताया कि हिलांगजियांग प्रांत के जिक्सी शहर में स्थित जियानबाओ कोयला खदान में गत 28 फरवरी से ही 14 श्रमिक लापता हैं लेकिन खदान के प्रबंधक ने प्रांतीय कार्य सुरक्षा ब्यूरो को बताया कि केवल दो श्रमिक खान में फँसे हुए हैं।
जिक्सी शहर प्रशासन और प्रांतीय कार्य सुरक्षा ब्यूरो ने दुर्घटना के कई दिन बाद स्थानीय निवासियों से प्राप्त सूचना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया। बचावकर्मी खदान के अंदर से 80 हजार क्यूबिक मीटर से अधिक पानी निकाल चुके हैं लेकिन किसी भी श्रमिक का अभी तक कोई पता नहीं चला पाया है।
एक अन्य घटना में हेगैंग शहर में स्थित ताईयुआं कोयला खदान में गत मार्च को आग लगने के बाद के बाद 13 श्रमिक लापता हैं जबकि 30 श्रमिकों को बचा लिया गया है जबकि लापता सभी श्रमिकों के मारे जाने का अंदेशा है। हेगैंग पुलिस ने खदान के मालिक और अन्य चार को हिरासत में ले लिया है।
बचाव दल के अनुसार आग पर काबू पाने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा। खदान में जहरीला कार्बन मोनो आक्साइड के का कारण बचाव कार्य बाधित हो रहा है।
|