मिसीसिपी शिपयार्ड में काम छोड़ने वाले सौ से अधिक भारतीय कर्मचारियों ने अपने नियोक्ता पर मुकदमा दायर करते हुए करोड़ों डालर के मुआवजे की माँग की है।
कर्मचारियों ने नियोक्ता पर आरोप लगाया कि स्थाई निवास का झूठा वादा कर नियोक्ता द्वारा उन्हें अमेरिका लाया गया और अमानवीय परिस्थितियों में काम करने के लिए बाध्य किया गया।
उधर अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि वह अपने नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।
|