रेडार की पहुँच में न आने की तकनीक अपनाने वाला दुनिया का पहला युद्धक लड़ाकू विमान एफ-117 खिसक कर चुपचाप इतिहास की गहराइयों में जाने वाला है।
यह बहुउपयोगी विमान पिछले 27 सालों से अमेरिकी वायुसेना के बेड़े में रहते हुए सर्बिया से इराक तक गोपनीयता के साथ गश्त लगाता रहा है। अगले माह नेवादा के माथबाल्स में यह अपनी आखिरी उड़ान भरेगा।
एफ-117 का संचालन करने वाला डेटन स्थित राइट पैटर्सन वायुसेना अड्डा मंगलवार को सैन्य नेताओं के साथ इस विमान को अनौपचारिक रूप से निजी तौर पर सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन कर रहा है। इस समारोह में अड्डे के कर्मचारी और न्यू मैक्सिको के होलोमैन वायुसेना अड्डे के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।
इस विमान की अंतिम उड़ान 21 अपैल को होगी जब यह 22 अपैल को नेवादा के तोनोपा परीक्षण रेंज एयरफील्ड पहुँचेगा जहाँ इसने 1981 में अपनी पहली उड़ान भरी थी।
|