मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चुनाव में लिट्टे के पूर्व बागियों की जीत
श्रीलंका के पूर्वी हिस्से में 14 साल में पहली बार सोमवार को महत्वपूर्ण बट्टीकलोवा नगरपालिका परिषद के लिए हुए चुनाव में पूर्व लिट्टे विद्रोहियों के एक समूह ने जबरदस्त जीत दर्ज की।

पूर्व लिट्टे नेता कर्नल करुणा की अगुवाई वाली पार्टी तमिल मक्कल विद्युतलीय पुल्लिकल (टीएमवीपी) और श्रीलंका की सत्ताधारी यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंस (यूपीएफए) मिलकर बट्टीकलोवा नगरपालिका का चुनाव लड़ रहे थे।

विपक्षी यूनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) और लिट्टे समर्थक तमिल नेशनल एलायंस ने सुरक्षा संबंधी खतरों के चलते चुनाव में भाग नहीं लिया। चुनाव मैदान में छोटे तमिल दल और निर्दलीय भी थे। मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच लगभग 26 केंद्र स्थापित किए गए थे।

टीएमवीपी ने जिले के 12 स्थानीय निकायों में से आठ में जीत दर्ज की है। उसने नौ सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। यूपीएफए ने बट्टीकलोआ नगरपालिका परिषद में जीत दर्ज की।
और भी
पाक में नई संसदीय बैठक 17 मार्च को
मुशर्रफ को सजा-ए-मौत!
अंतरिक्ष के लिए एंडेवर रवाना
पीएमएलएन भी खिलाफ है फहीम के
लाहौर बम धमाकों से दहला, 23 मरे
ग्रीस की कब्रों से खजाना मिला