मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बगदाद में 5 अमेरिकी सैनिकों की मौत
मध्य बगदाद के एक बाजार में एक आत्मघाती हमलावर द्वारा किए गए विस्फोट में पैदल गश्त लगा रहे पाँच अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई।

गौरतलब है कि 28 जनवरी को उत्तरी इराक के मोसुल इलाके में सड़क के किनारे किए गए बम विस्फोट में पाँच अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद से अमेरिकी सैनिकों पर हुआ यह सबसे घातक हमला है।

सैन्य प्रवक्ता मेजर मार्क चिएडल ने बताया कि यह एक आत्मघाती हमला था। चार सैनिकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य ने गंभीर रूप से घायल होने के कारण बाद में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन अमेरिकी सैनिक घायल भी हो गए।
और भी
एक बच्चा नीति नहीं बदलेगा चीन
जेहाद के शोरशराबे में इश्क का दौर
ईमेल ऑफिस के लिए अभिशाप!
भ्रष्टाचार में भारत चीन से बेहतर
पार्टियाँ टकराव से बचें-मुशर्रफ
किडनी सरगना का आवास बिकेगा