मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ईमेल ऑफिस के लिए अभिशाप!
सिगरेट के कश और चाय की चुस्कियों के बाद अब ईमेल दफ्तरों में कामकाज पर बुरा असर डाल रहा है। 'द डेली टेलीग्राफ' मेप्रकाशिरिपोर्ट में कहा गया है कि शोधकर्ताओं ने अध्ययन के दौरान पाया कि ईमेल कार्यालयों के लिए अभिशाप बनता जा रहा है और यह कार्य समय का बड़ा समय बेकार कर देता है।

शोधकर्ताओं के अनुसार औसतन एक कर्मचारी प्रतिदिन 90 मिनट से लेकर दो घंटे तक का समय एसपीएएम और जंक मेल के जरिये आए सैकड़ों संदेशों को पढ़ने में बिताते हैं।

रेडिकटी समूह द्वारा किए गए अध्ययन में पूरे विश्व में एक दिन में 196 अरब संदेश ईमेल के जरिये भेजे जाते हैं। अध्ययन में यह भी संभावना जताई गई कि 2011 तक यह आँकड़ा 374 अरब प्रतिदिन पर पहुँच जाएगा।

मटेलीवेस्ट बिजनेस द्वारा हाल ही में किए गए एक अन्य शोध में पाया गया कि ईमेल और टेलीफोन की आदत से ऑफिस की उत्पादकता प्रभावित हो रही है और इसके बढ़ने के कारण काम के समय में कामगारों के अंदर सबसे अधिक समय बर्बाद करने की प्रवृति बढ़ती जा रही है।

अध्ययन के अनुसार इस संबंध में 1468 लोगों से बात की गई और उनके जवाबों के अनुसार प्रतिदिन जरूरी और गैरजरूरी ईमेल में कर्मचारी 42 मिनट बर्बाद करता है और औसतन 27 मिनट वाइस मेल या फोन पर बात करने में खर्च कर देता है।
और भी
भ्रष्टाचार में भारत चीन से बेहतर
पार्टियाँ टकराव से बचें-मुशर्रफ
किडनी सरगना का आवास बिकेगा
भारतीय नर्स को वापस भेजा जाएगा
पाकिस्तान व अफगान सबसे बदनाम देश
इराक में हिंसक घटनाओं में कमी