मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
किडनी सरगना का आवास बिकेगा
करोड़ों रुपए के किडनी प्रत्यारोपण कांड को कथित तौर पर अंजाम देने वाले अमित कुमार का कनाडा स्थित आवास बिकने को तैयार है। कुछ सप्ताह पहले उसकी पत्नी और बच्चों ने गुपचुप तरीके से मकान को खाली कर दिया था।

रीयल इस्टेट एजेंट सुभाष जोशी ने बताया अमित कुमार का ब्राम्पटन स्थित वातानुकूलित आवास एक बतखों से भरा तालाब एक खारे पानी का तालाब तथा बार के अलावा अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। गौरतलब है कि अमित कुमार ने यह आवास 6 लाख 10 हजार अमेरिकी डॉलर में खरीदा था।

विज्ञापन के अनुसार 5600 वर्गफुट क्षेत्र में फैला यह आवास सार्वजनिक तौर पर लोगों की बोली के लिए 20 मार्च से उपलब्ध हो सकेगा।

इस आवास की खरीद फरवरी 2007 में की गई थी और इसका सहस्वामित्व कुमार की पत्नी पूनम के पास है। रॉयल बैंक ऑफ कनाडा ने इसके लिए 4 लाख 57 हजार डॉलर का वित्त मुहैया कराया जबकि शेष राशि कुमार ने अदा की थी।
और भी
भारतीय नर्स को वापस भेजा जाएगा
पाकिस्तान व अफगान सबसे बदनाम देश
इराक में हिंसक घटनाओं में कमी
सुनाई देना बंद हो सकता है हसीना को
डेमोक्रेट समर्थक हुए मुखर
रेल सेवा के लिए भारत की मंजूरी चाहिए