मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इराक में हिंसक घटनाओं में कमी
अमेरिकी सेना ने कहा है कि इराक में हाल में हुई कुछ बम विस्फोटों की घटनाओं का यह मतलब नहीं निकाला जा सकता कि यह नए हिंसात्मक प्रवृत्ति की शुरुआत है। कुल मिलाकर यहाँ हिंसा की घटनाओं में कमी आई है।

अमेरिकी सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल ग्रेग स्मिथ ने कल आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वे नहीं समझते कि इराक में गठबंधन सेना को हिंसा को रोकने में मिली सफलता को कोई खतरा है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सप्ताहों की घटनाओं के विश्लेषण से हमें यह अवश्य लग सकता है कि हिंसा की घटनाओं में वृद्धि हुई है, लेकिन इनके पीछे कई श्रृंखलाबद्ध कारण है जिनके कारण हुई हिंसात्मक घटनाओं में लोगों की जानें गई हैं।

उन्होंने कहा कि हाल के हमलों को एक वर्ष पहले की स्थिति से तुलना करने की जरूरत है जब सुन्नी और शिया अरब समुदाय के बीच होने वाली हिंसात्मक घटनाओं में गठबंधन सेनाओं को भारी जनहानि के साथ ही हजारों स्थानीय लोग मारे जाते थे।
और भी
सुनाई देना बंद हो सकता है हसीना को
डेमोक्रेट समर्थक हुए मुखर
रेल सेवा के लिए भारत की मंजूरी चाहिए
बीबीसी शुरू करेगा अरेबिक टीवी सेवा
खाड़ी में मजदूरों के न्यूनतम वेतन का प्रस्ताव
शनि के उपग्रह रिया पर भी हैं वलय