मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बीबीसी शुरू करेगा अरेबिक टीवी सेवा
मध्य पूर्वी एशियाई बाजार में दूसरी बार प्रवेश करने के प्रयास में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कार्पोरेशन मंगलवार से अरेबिक भाषा का केबल और सैटेलाइट टेलीविजन चैनल प्रारंभ करेगा।

11 वर्ष पूर्व अरेबिक टेलीविजन की यह सेवा शुरू करने का बीबीसी का पहला प्रयास मध्य पूर्वी बाजार में चैनल के संपादकीय और सऊदी समर्थकों के बीच मतभेद पैदा हो जाने से विफल हो गया था। बीबीसी की यह पहली अंतरराष्ट्रीय टेलीविजन सेवा है, जिसे जनसहयोग से प्रारंभ किया जा रहा है।

इस नए चैनल को उस क्षेत्र के शीर्ष चैनलों क्वातर स्थित अल जजीरा और सऊदी के अल अरबिया से कड़ी प्रतिद्वंद्विता का सामना करना पड़ेगा। अल अरबिया चैनल ने हाल ही में अपनपाँचवीवर्षगाँठ मनाहै।

शुरुआत में इस चैनल का प्रसारण प्रतिदिन 12 घंटे का होगा। बीबीसी की इस सेवा को शुरू करने में प्रारंभ में 3 करोड़ 77 लाख अमेरिकी डॉलर तक का खर्चा आएगा।

इसी वर्ष जब यह चैनल 24 घंटे प्रसारित होने लगेगा तब इसका खर्च बढ़कर 2 करोड़ 50 लाख पौंड तक पहुँच जाएगा। बीबीसी का उद्देश्य मध्य पूर्वी क्षेत्र में तीन माध्यम (टीवी, रेडियो और ऑनलाइन) प्रदान करने वाली इकलौती सेवा बनने का है।
और भी
खाड़ी में मजदूरों के न्यूनतम वेतन का प्रस्ताव
शनि के उपग्रह रिया पर भी हैं वलय
मैं नहीं बनूँगा प्रधानमंत्री-नवाज
पूर्वी ईरान में भूकंप के झटके
सबसे बड़े अं‍तरिक्ष यान का प्रक्षेपण
'अल कायदा को नहीं दें धन'