मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
खुश रहना है तो धूम्रपान से परहेज करें
सिगरेट के कश लगाने वाले सावधान! हाल ही में किए गए एक शोध से खुलासा हुआ है कि धूम्रपान करने वाले लोग खुश नहीं रह पाते।

शोध के अनुसार धूम्रपान करने वाले खुश नहीं रह पाते और उनमें जीवन संतोष की प्रवृत्ति भी नहीं देखी जाती, जबकि जो लोग धूम्रपान नहीं करते वे इन लोगों की तुलना में अधिक प्रसन्न रहते हैं और उनमें आत्मविश्वास एवं संतोष देखा जा सकता है।

इंग्लैंड के दक्षिण पश्चिम में पेनिसुला मेडिकल स्कूल के डॉ. इयान लांग द्वारा किए गए एक ताजा अध्ययन के अनुसार धूम्रपान व्यक्ति को खुश नहीं रहने देता।

साइंस डेली में डॉ. लांग के हवाले प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार कुछ लोगों का सोचना है कि सिगरेट का कश लगाने से उनकी हर फिक्र धुएँ में उड़ जाती है और उन्हें सुख का अहसास होता है, लेकिन कुल मिलाकर धूम्रपान करने वाले लोग अपनी खुशी से दूर भागते हैं।

अध्ययन के अनुसार जो लोग सोचते हैं कि धूम्रपान करने से उन्हें सुख और खुशी मिलेगी तो वे केवल धूम्रपान के आदी होने के कारण ऐसा सोचते हैं।
और भी
टेलीफोन के लिए छिड़ी थी पेटेंट की जंग
आईएसएस में स्थापित होगा विशाल रोबोट
हर मुल्क में उपेक्षित है महिला
मुशर्रफ की राजनीतिक दलों को नसीहत
मलेशियाई हिन्दू नेता चुनाव हारे
कब्र में सौ शवों का पता चला