मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुशर्रफ की राजनीतिक दलों को नसीहत
कहा- राजनीति हथकंडे छोड़कर काम पर लगो
पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने शनिवार को कहा कि दलों को राजनीतिबाजी ठंडे बस्ते में डालकर कामकाज पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए ताकि पाकिस्तान की आर्थिक विकास दर कायम रहे तथा उग्रवाद और आतंकवाद के खिलाफ लड़ा जा सके।

मुशर्रफ ने पिछले माह आम चुनाव में विजयी दलों को परोक्ष रूप से यह चेतावनी दी। उन्होंने पंजाब प्रांत के मुल्तान में सरकारी पीटीवी के एक नए स्टेशन का उद्घाटन करते हुए यह चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इसके अनुसार केन्द्र और प्रांतों में बनने वाली सरकारों के लिए एक संदेश है- 'राजनीतिबाजी बंद होनी चाहिए और कामकाज शुरू हो'। अगर अगले पाँच साल में राजनीति ही होती रही तो देश विकास नहीं कर पाएगा।

उन्होंने कहा मुझे उम्मीद है कि सभी राजनीतिज्ञ खासकर जो सरकार चलाएँगे वे महसूस करेंगे कि राजनीतिबाजी को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाए ताकि वे कामकाज पर ध्यान केन्द्रित कर सकें। उन्होंने कहा कि कामकाज के मायने देश को आगे बढ़ाना और लोगों की भलाई एवं खुशहाली के लिए काम करना है।
और भी
मलेशियाई हिन्दू नेता चुनाव हारे
कब्र में सौ शवों का पता चला
बहरीन में एक भारतीय की मौत
जीवित हैं को‍लंबियाई बंधक
उल्का पिंड का दुर्लभ वीडियो
तुर्की से मजबूत रिश्ते चाहते हैं-तालाबानी