मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बहरीन में एक भारतीय की मौत
बहरीन में एक भवन में पेंटिंग करते वक्त गिरने से केरल निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

मरने वाले व्यक्ति की पहचान परपुपारा नानू के रूप में की गई है। यह हादसा गत गुरुवार को छह अरब डॉलर की लागत वाली दुर्रत अल बहरीन परियोजना स्थल पर हुआ।

मीडिया के अनुसार उसके एक साथी ने बताया मौत से एक घंटे पहले उसने हृदय में दर्द की शिकायत की और कुछ समय के लिए विश्राम करने की गुजारिश की। उसके बाद वह काम पर फिर आया और अचेत होकर गिर पड़ा। नानू को संभवत: दिल का दौरा पड़ा।

वह कोझीकोड का रहने वाला था और पिछले 13 वर्षों से बहरीन में रह रहा था। उसके परिवार में पत्नी और एक छह साल की बेटी है।
और भी
जीवित हैं को‍लंबियाई बंधक
उल्का पिंड का दुर्लभ वीडियो
तुर्की से मजबूत रिश्ते चाहते हैं-तालाबानी
पुतिन-बुश ने की नाटो सम्मेलन पर चर्चा
क्यूबा का आह्वान खारिज किया बुश ने
ब्रिटेन में 'लादेन' को सजा