कोलंबियाई विद्रोहियों ने 10 से अधिक बंधकों के जीवित होने के सबूत उपलब्ध करा दिए हैं, जिससे इस बात का संकेत मिलता है कि अभी और बंधकों की रिहाई की संभावना है।
विद्रोहियों ने जिन बंधकों के जिन्दा होने के सबूत दिए हैं, उनमें फ्रांसीसी कोलंबियाई राजनीतिज्ञ इनग्रिड बेटनकोर्ट शामिल नहीं हैं। गृहमंत्री रैमन रोड्रिग्ज ने कहा कि अभी ऐसी कोई सूचना नहीं है, जिससे मैं सोच सकूँ कि आगामी कुछ दिनों में बेटनकोर्ट की रिहाई का फैसला हो सकता है।
रोड्रिग्ज ने कहा कि जिन 10 बंधकों के जीवित होने के सबूत उपलब्ध कराए गए हैं, उनमें सेना और पुलिस के कर्मी शामिल हैं।
|