मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
उल्का पिंड का दुर्लभ वीडियो
अंतरिक्ष विज्ञानियों ने पृथ्वी पर गिर रहे एक उल्का पिंड का दुर्लभ वीडियो बनाया है। कनाडा के यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ओंटारियो के अंतरिक्ष विज्ञानियों ने सदर्न ओंटारियो के ऑल स्काई कैमरों के नेटवर्क की मदद से बुधवार को आग के एक बड़े गोले का वीडियो तैयार किया था।

अंतरिक्ष विज्ञानियों में से एक वायने एडवर्ड्स के मुताबिक अधिकतर उल्का पिंड धरती तक पहुँचने से 60 या 70 किलोमीटर पहले ही जल कर भस्म हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमने उसे धरती से लगभग 24 किलोमीटर ऊपर देखा इसलिए हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि कम से कम यह या संभवत: कई और उल्का पिंड धरती तक पहुँचे होंगे।

अंतरिक्ष विज्ञानियों का यह दल ओंटारियो के पैरी साउंड इलाके में गिरे एक या अधिक उल्का पिंड तलाशने के लिए स्थानीय लोगों की मदद लेगा।

एडवर्ड्स के मुताबिक प्रयोगशाला की मदद से उल्का पिंड के गिरने की जगह के 12 किलोमीटर पास तक पहुँचा जा सकता है। उसने एक नक्शा तैयार किया है, जिससे उल्का पिंड का पता लगाने में मदद मिल सकती है। आसमान से धरती तक पहुँचे ये पिंड या बहुत से पिंड एक किलोग्राम वजन के हो सकते हैं।
और भी
तुर्की से मजबूत रिश्ते चाहते हैं-तालाबानी
पुतिन-बुश ने की नाटो सम्मेलन पर चर्चा
क्यूबा का आह्वान खारिज किया बुश ने
ब्रिटेन में 'लादेन' को सजा
ब्रिटेन में भयंकर तूफान की आशंका
अमेरिका और इराक वार्ता आज