मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
क्यूबा का आह्वान खारिज किया बुश ने
क्यूबा के प्रति कड़ी अमेरिकी नीतियों की समाप्ति के आह्वान को खारिज करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने कहा है कि जब तक उस देश के नेतृत्व में वास्तविक परिवर्तन नहीं हो जाता तब तक ॉशिंगटन का ध्यान हवाना की बुराइयों पर केंद्रित रहेगा।

बुश ने कल कहा कुछ सप्ताह पहले क्यूबा के तानाशाह फिदेल कास्त्रो के पद छोड़ने की संभावना के बाद बहुत लोगों का मानना था क्यूबा के प्रति अमेरिकी नीतियों में बदलाव करने या उस शासन के साथ हमारे रिश्ते सुधरने का वक्त आ गया है। यह भावना उचित नहीं है।

जेल में बंद लोकतांत्रिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद बुश ने कहा रिश्ते सुधारने के लिए अमेरिका को बदलने की जरूरत नहीं बल्कि क्यूबा को बदलाव लाने की जरूरत है। क्यूबा सरकार को शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक बदलाव की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।

हाल में ही फिदेल कास्त्रो द्वारा अपने भाई राउल कास्त्रो को सत्ता सौंपने की ओर संकेत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा अब तक क्यूबा ने बस इतना किया है कि उसने एक तानाशाह हटाकर दूसरे को बिठा दिया है। इसका पूर्व शासक अब भी परदे के पीछे से अपना प्रभाव डाल रहा है।
और भी
ब्रिटेन में 'लादेन' को सजा
ब्रिटेन में भयंकर तूफान की आशंका
अमेरिका और इराक वार्ता आज
मारग्रेट थैचर अस्पताल में भर्ती
बुश प्रशासन की नीतियाँ बदलेंगी हिलेरी
पाक में तीन दलों को दो तिहाई बहुमत