मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ब्रिटेन में 'लादेन' को सजा
ब्रिटेन में तंजानिया मूल के एक व्यक्ति को आतंकवादी शिविर चलाने और अपने समर्थकों को गैर इस्लाम धर्म मानने वाले लोगों को मारने को उकसाने में दोषी पाए जाने के बाद कल साढ़े सात वर्ष की सजा सुनाई गई।

खुद को दूसरा ओसामा बिन लादेन बताने वाला मोहम्मद हमीद (50) नामक यह व्यक्ति पाँच वर्ष की उम्र में इंग्लैंड आया था। हमीद को पिछले महीने वूलविच क्राउन कोर्ट ने दोषी करार दिया था और कल सजा सुनाई।

अभियोजन पक्ष ने कहा कि हमीद लोगों को जेहाद के लिए उकसाता था। हमीद ब्रिटेन के ग्रामीण क्षेत्रों में आतंकी शिविर भी चलाता था। गौरतलब है कि हमीद पर की जा रही कार्रवाई पर ब्रिटेन भर में उत्सुकता थी, क्योंकि 21 जुलाई 2005 में लंदन के परिवहन व्यवस्थान पर हमले की कोशिश करने वाला आत्मघाती हमलावर हमीद को अपना आदर्श मानता था।
और भी
ब्रिटेन में भयंकर तूफान की आशंका
अमेरिका और इराक वार्ता आज
मारग्रेट थैचर अस्पताल में भर्ती
बुश प्रशासन की नीतियाँ बदलेंगी हिलेरी
पाक में तीन दलों को दो तिहाई बहुमत
लालच में अविवाहित युवक की नसबंदी