मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मारग्रेट थैचर अस्पताल में भर्ती
ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मारग्रेट थैचर को स्वास्थ्य जाँच के लिए लंदन के अस्पताल ले जाया गया है। कंजरवेटिव पार्टी की प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 82 वर्षीय थैचर को शुक्रवार को स्वास्थ्य जाँच के लिए सेंट थामस अस्पताल ले जाया गया।

थैचर की स्वास्थ्य की जाँच किस संदर्भ में कराई जाएगी इस बात का हालाँकि कोई खुलासा नहीं किया गया है लेकिन इतना जरूर है कि 2005 में उन्हें एक के बाद एक कई बार दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्होंने जनसभाओं को संबोधित करने से मना कर दिया था।

उसके बाद से अभी तक सिर्फ एक बार हाल में प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन के निमंत्रण पर वह एक समारोह में भाग लेने दस डाउनिंग स्ट्रीट गई थीं।

'आयरन लैडी' के नाम से पहचानी जाने वाली थैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री रहीं और 1990 में सत्ता से हटने के पहले वे करीब ग्यारह साल तक प्रधानमंत्री पद पर रहीं। कंजरवेटिव पार्टी की प्रवक्ता ने कहा हम उनके कार्यालय के संपर्क में हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
और भी
बुश प्रशासन की नीतियाँ बदलेंगी हिलेरी
पाक में तीन दलों को दो तिहाई बहुमत
लालच में अविवाहित युवक की नसबंदी
नई सरकार को पूरा समर्थन-मुशर्रफ
ब्रिटनी के पिता को मिलेंगे 2500 डॉलर
बगदाद में धमाके, 68 लोग मरे