पाकिस्तान में सरकार बनाने के लिए अग्रसर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) (पीएमएल-एन) और अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) के गठबंधन नेशनल असेम्बली में दो तिहाई बहुमत के करीब है।
पाकिस्तानी अखबार डॉन समाचार पत्र में शुक्रवार को प्रकाशित एक खबर के अनुसार पीपीपी, पीएमएल-एन और एएनपी को 342 सदस्यीय नेशनल असेंम्बली में दो तिहाई बहुमत के लिए 228 सीटों की जरूरत है, लेकिन इन पार्टियों के पास फिलहाल 225 सीटे है, जो कि बहुमत के जादुई आँकड़े से तीन कम है।
ये पार्टियाँ यदि शेष दस सीटों पर जीत हासिल कर लेती तो इन पार्टियों को दो तिहाई बहुमत हासिल हो सकता है। दस सीटों के चुनाव परिणामों की घोषणा अभी नहीं हुई है।
|