मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आक्सफोर्ड पुस्तकालय को सबसे बड़ा दान
आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के बोडलियन पुस्तकालय को अभी तक का सबसे बड़ा नकद दान मिला है। ब्रिटेन के किसी भी विश्वविद्यालय को मिले एकल नकद दान में यह सर्वाधिक है।

गौरतलब है कि पिछले कई वर्ष में बोडलियन पुस्तकालय में हजारों भारतीय विद्यार्थी अध्ययन करते रहे हैं। यहाँ की मुख्य पुस्तक विक्रता और प्रकाशक कंपनी ब्लैकवेल के अध्यक्ष जुलियन ब्लैकवेल ने आक्सफोर्ड सिटी सेंटर स्थित नए बोडलियन पुस्तकालय के नवनिमार्ण के लिए पचास लाख पौंड की राशि दान में दी है।

दुनियाभर के नामी पुस्ताकालयों में 400 वर्ष पुराने बोडलियन पुस्तकालय का नाम शामिल है। इस पुस्तकालय में अध्ययन करने वाले भारतीय विद्यार्थियों में प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह और योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेकसिंह अहलूवालिया भी शामिल हैं।

पुस्तकालय के संग्रह में शामिल हैं- ब्रिटेन के 6 प्रधानमंत्रियों के शोध पत्र एक गुटेनबर्ग, बाइबल मगना कात्रा के एक चौथाई वास्तविक शोधपत्र, फ्रेंकेस्टीन की मौलिक पांडुलिपि और करीब 10 हजार मध्यकालीन पांडुलिपियाँ। ब्लैकवेल के इस दान से पुस्तकालय के अनमोल संग्रह के नयी जगह और सुविधा मिल जाएगी तथा यह खजाना लोगों के लिए खुल जाएगा।
और भी
नई सरकार को पूरा समर्थन-मुशर्रफ
ब्रिटनी के पिता को मिलेंगे 2500 डॉलर
बगदाद में धमाके, 68 लोग मरे
मंगल की सतह पर झील मिली
इराक में आत्मघाती हमला, 4 पुलिसकर्मी मरे
यौन सुख के लिए काम में हाथ बटाएँ