इराक की राजधानी बगदाद के भीड़भाड़ वाले एक शॉपिंग इलाके में गुरुवार को हुए दो बम विस्फोटों में कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई और 120 लोग घायल हो गए।
इन विस्फोटों के लिए अल कायदा को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। पिछले एक वर्ष में बगदाद में इसे सबसे खरतनाक विस्फोट माना जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि ये विस्फोट शहर के मध्यवर्ती करादा इलाके के बाजार में हुए जहाँ विक्रेता और खरीदारों की भारी भीड़ थी। उसने बताया कि विस्फोटों में 68 लोगों की मौत हो गई। हताहत हुए लोगों में महिलाएँ और बच्चे भी शामिल हैं।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विस्फोट से दर्जनों दुकानें नष्ट हो गईं। इराकी सुरक्षा अभियान के प्रवक्ता मेजर जनरल कासिम मौसावी ने बताया कि अलकायदा के आतंकवादियों ने एक बार फिर निर्दोष लोगों को अपना निशाना बनाया।
|