मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मंगल की सतह पर झील मिली
खगोल विज्ञानियों ने मंगल ग्रह के होल्डन केटर क्षेत्र में अब तक की सबसे प्राचीन झील 'मेगाब्रेसिया' का पता लगाया है जहाँ शायद किसी समय जीवन था।

एरिजोना विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्मियों के दल के अनुसार मेगाब्रेसिया के शीर्ष पर तलछटों की एक परत है जिससे संभवत: प्राचीन झील का निर्माण हुआ। इससे मंगल ग्रह के शुरूआती काल में होल्डन क्रेटर भरा।

विश्वविद्यालय की लूनर एंड प्लेनेटरी लैबोरेटरी के प्रमुख अनुसंधानकर्ता प्रोफेसर अल्फ्रेड मैकइवान ने कहा कि मंगल पर स्थित होल्डन क्रेटर पर झीलों का बेहतरीन नजारा देखा जा सकता है। इस पर ही प्राचीन मेगाब्रेसिया भी है जो विशाल एवं टूटे चट्टानों तथा छोटे कणों का मिश्रण है।

उन्होंने बताया दोनों में खनिज की मात्रा है और यह जल की उपस्थिति में तैयार हुआ है और जीवन के फलने-फूलने योग्य वातावरण का निर्माण करता है। यह मंगल पर जीवन की संभावनाओं का पता लगाने के लिए मिशन भेजने के हिसाब से अद्‍भुत स्थल होगा। अनुसंधानकर्मियों के अनुसार इस झील में पानी की मात्रा हुरोन झील से अधिक रही होगी।
और भी
इराक में आत्मघाती हमला, 4 पुलिसकर्मी मरे
यौन सुख के लिए काम में हाथ बटाएँ
अब काम पर ध्यान देंगी लोहान
श्रीलंका में 38 तमिल विद्रोही ढेर
बुश की मुशर्रफ नीति बदलेंगे-हिलेरी
डायनासोर को खत्म किया मेंढक ने!