मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
यौन सुख के लिए काम में हाथ बटाएँ
यदि शयनकक्ष में आपकी जिंदगी नीरस होती जा रही है तो घर के छोटे-छोटे कामों में पत्नी के साथ हाथ ँटाइए। इससे न केवल खाने का जायका बढ़ जाएगा बल्कि आपकी यौन जिंदगी में भी मसालेदार तड़का लग जाएगा।

अमेरिका में किए गए एक अध्ययन से यह बात सामने आई है कि नीरस घरेलू कामों को करने से न केवल पुरुष पत्नी का बोझ हल्का करते हैं बल्कि इससे उनकी यौन जिंदगी भी बेहतर होती है तथा पारिवारिक संबंधों में भी नई जान आ जाती है।

शोध में कहा गया है कुल मिलाकर पुरुष घर में जितना अधिक हाथ बँटाता है उसकी पत्नी उतनी ही अधिक खुश रहती है। बोरियत भरे कामों में अपनी ऊर्जा लगाकर पुरुष अपनी यौन जिंदगी को भी तरोताजा कर सकते हैं।

मीडिया में प्रमुख शोधकर्ता स्काट कोल्ट्रेन के हवाले से लिखा गया है जब पुरुष घर के काम में अधिक हाथ बँटाते हैं तो पत्नी की समानता की अवधारणा तथा वैवाहिक संतोष बढ़ता है। ऐसे दंपतियों में वैवाहिक झगड़े झंझट भी कम पनपते हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में टीम ने एक अध्ययन किया और पाया कि घर का दोगुना काम करने वाले पुरुष 50 साल पहले के पुरूषों के मुकाबले में अपने बच्चों के साथ तीन गुना अधिक समय बिताते हैं। इसके परिणामस्वरूप उनकी पत्नियाँ खुश रहती हैं और वैवाहिक बंधन भी मजबूत होता है।
और भी
अब काम पर ध्यान देंगी लोहान
श्रीलंका में 38 तमिल विद्रोही ढेर
बुश की मुशर्रफ नीति बदलेंगे-हिलेरी
डायनासोर को खत्म किया मेंढक ने!
यौन संबंधों की हकीकत को समझिए
लाखों डॉलर में बिकेंगे लिंकन के खत