अमेरिकी अभिनेत्री लिंडसे लोहान अब अपनी बिगड़ी छवि को सुधारने के लिए काम पर ध्यान केन्द्रित करना चाहती हैं। उनका मानना है कि अब वह अपने करियर को लेकर काफी गंभीर हो चुकी हैं।
‘पीपुल मैगजीन’ को दिए गए एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि कई घटनाओं ने मुझे अपने जीवन के उद्देश्य से भटका दिया था, जिनमें से कार एक्सीडेंट, उपचार के तीन दौर और न्यायालय का आदेश प्रमुख दुर्घटनाएँ रहीं।
उन्होंने यह भी कहा कि अब मैं इन सब चीजों से ऊपर उठ चुकी हूँ और अपने भविष्य को देखते हुए फिर से अपने करियर के प्रति गंभीर हो चुकी हूँ।
लोहान के करीबी मित्र स्कॉट ने इस पत्रिका को बताया कि लिंडसे और मैं काफी समय से एक शूट को शुरू करने पर विचार कर रहे थे, पर हमें कभी भी सही मौका नहीं मिल सका।
स्कॉट ने यह भी कहा कि लिंडसे एक अभिनेत्री हैं और कई बार लोग इस बात को भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल हम ‘ये ओल्डी टाइम्स’ नामक एक कॉमेडी प्रोजेक्ट पर काम करने की तैयारी में हैं।
|