श्रीलंका की सेना ने उत्तरी इलाके में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के साथ हुई मुठभेड़ की ताजा घटनाओं में 38 विद्रोहियों को मार गिराने का दावा किया है।
सेना के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि मुठभेड़ में लिट्टे के 38 आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ में चार सैनिक भी मारे गए और 19 अन्य घायल हो गए।
सेना ने कहा कि उत्तरी इलाके वावुनिया, जाफना, पोलोन्नारूवा और पश्चिमोत्तर जिले मन्नार में विद्रोहियों के साथ गुरुवार को मुठभेड़ हुई। हालाँकि लिट्टे से इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।
|