आमतौर पर यौन संबंधों को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियाँ रहती हैं। समय को लेकर वास्तविकता से कहीं अधिक परे जाकर बातें की जाती हैं। ऐसे में अपने उत्पाद बेचने वाली कंपनियों की पौबारह हो जाती है, लेकिन यौन विशेषज्ञों का कहना है कि तीन मिनट का संसर्ग पर्याप्त माना जाता है।
फिर भी सर्वोत्तम अनुभूति का समय 7 से 13 मिनट के बीच होता है। पेनसिलवेनिया के बेहरेंड कॉलेज के शोधार्थी एरिक कार्टे का कहना है कि उनका आकलन सही है। यह अध्ययन इंटरनेशनल जर्नल ऑफ सैक्सुअल मेडिसिन में छपा है। यह अध्ययन यह जानने के लिए ही किया गया है कि आदर्श समय क्या होना चाहिए। अमेरिका और कनाडा में कुछ लोगों पर किए गए इस अध्ययन में यह पता चला कि 7 से 13 मिनट का समय उपयुक्त है। फिर भी यदि 3 से 7 मिनट में यदि संसर्ग समाप्त होता है तो यह पर्याप्त माना जाएगा।
यह शोध उन लोगों की आँखें खोल सकता है, जो तरह-तरह की भ्रांतियों में उलझे रहते हैं और नीम-हकीम के चक्कर में आकर अपना स्वास्थ्य खराब कर लेते हैं। इस शोध पर ऑस्ट्रेलिया के विशेषज्ञों का कहना है कि ज्यादातर ऑस्ट्रेलियाई पुरुष संसर्ग में लंबा अंतराल चाहते है।
ब्रिसबेन के मेडिकल थैरेपिस्ट जेल हॉवर्ड कहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में भी हालात अन्य देशों की तरह ही हैं। यहाँ भी इस दिशा में ज्यादा अध्ययन नहीं हो पाया है, इसलिए लोगों के मन में कई तरह के वहम हैं।
|